विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सरांव बुजुर्ग का दौरा

By Edited By:
Published: Thu, 17 Oct 2013 11:18 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2013 11:22 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, देवरिया : स्वास्थ्य विभाग की इंसेफेलाइटिस प्रभावित गांवों की सूची में शामिल सरांव बुजुर्ग गांव में गुरुवार को टीम ने पहुंच कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान क्लोरिन की गोलियां बांटी। गांव में हुए जलभराव के मद्देनजर लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी।

गांव में इंसेफेलाइटिस से एक माह में दो जानें जा चुकी हैं। आधा दर्जन से अधिक मरीज तेज बुखार की चपेट में हैं, जिनका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा.एसएन शर्मा ने बताया कि गांव की हालत नियंत्रण में हैं। एक टीम भेजकर गांव के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में छिड़काव कराया जा रहा है। ग्रामीणों को मच्छरदानी का प्रयोग करने और साधारण हैंडपंप का पानी न पीने की सलाह दी गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर