यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डेंगू से अधेड़ की मौत, कोहराम

जागरण संवाददाता, देवरिया: लार थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडावल हरि निवासी एक अधेड़ की डेंगू से इलाज के दौरान बीएचयू में मौत हो जाने की बात सामने आई है। मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
गांव के विजय यादव पुत्र केसा यादव बीएचयू में चालक था। एक सप्ताह पूर्व उसकी तबीयत खराब हुई तो जांच कराया गया। जांच के दौरान उसमें डेंगू की पुष्टि हुई। जिसके बाद उसका इलाज बीएचयू में चल रहा था। रविवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार अस्पताल में ही उसको डेंगू हो गया। चिकित्सक लगातार सुधार होने की बात कह रहे थे। उधर कुंडौली निवासी एक युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार में चल रहा था। चिकित्सक ने उसमें संभावित डेंगू होने की बात कहते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। उसका भी इलाज बीएचयू में चल रहा है।
की है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
