विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जनपद में ठंड का कहर, ग्यारह और मरे

By Edited By:
Published: Wed, 09 Jan 2013 01:09 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 09 Jan 2013 01:10 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

देवरिया : जिले में भीषण ठंड से चौबीस घंटे के दौरान 11 लोगों की मौत हो गई। शहर से लेकर देहात तक अलाव की पर्याप्त व्यवस्था ने होने से ठंड से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासन की लापरवाही से गरीबों की दुश्वारियां बढ़ गई है।

हमारे सोनूघाट संवाददाता के अनुसार पिपरा चंद्रभान निवासी सीताराम चौहान (60) पुत्र गजाधर की सोमवार की रात्रि ठंड लगने से मौत हो गई। दूसरी घटना सोनूघाट गांव निवासी हरेराम (25) पुत्र भागीरथी देवरिया नगर से मजदूरी कर वापस घर जाते समय ठंड लगने से मौत हो गई। सोनूघाट निवासी रामानंद प्रसाद को रविवार को ठंठ लगने के पश्चात उसके परिजन जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराए जहां उसकी मौत हो गई।

हमारे देसही देवरिया संवाददाता के अनुसार रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौतन हथियागढ़ निवासी जीउत (50) पुत्र तपेसर की ठंड लगने से सोमवार की रात मौत हो गई। हमारे करौंदी बाजार संवाददाता के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिसवा निवासी (85) वर्षीय हसीना खातून सोमवार की रात भोजन करने के बाद सो गई। सुबह परिजनों ने उठाया तो उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि उसकी मौत ठंड लगने के कारण हुई।

हमारे भाटपाररानी संवाददाता के अनुसार खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिमुहानी घाट स्थित देवी मंदिर पर शिव मंगल (60) पुत्र राजधारी की मौत सोमवार की रात ठंड लगने से मौत हो गई। भाटपाररानी थाना क्षेत्र हनुमान गंढ़ी निवासी फेकू (60) पुत्र विमल की मौत ठंड की चपेट में आने से हो गई।

हमारे रुद्रपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के ग्रामसभा माहीगंज निवासी राधेश्याम पटेल(50) पुत्र जमुना पटेल को सोमवार की रात में ठंड लग गई। परिजन एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराने के लिए ले गए जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। उधर एकौना थाना निवासी श्रीमती सुक्खी देवी (70) पत्‍‌नी प्रभुनाथ यादव रात में सोई थी। सुबह परिजन देखे तो बिस्तर पर मरी पड़ी थी।

हमारे बरहज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के ग्राम भरहा बाबू निवासी सर्वदेव गुप्ता(70)पुत्र स्व. सरदार गुप्त की ठंड से मौत हो गई। हमारे पैना संवाददाता के अनुसार ग्राम पैना निवासी बच्चन बिंद (70) पुत्र महादेव बिन्द को सोमवार की शाम को खेत में काम करते समय ठंड लग गई। इलाज हेतु बरहज निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को तड़के तीन बजे उसकी मौत हो गई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर