विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

व्यापारी ने किया दलित विधवा से दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज

By Edited By:
Published: Sat, 08 Feb 2014 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2014 01:02 AM (IST)

News Article Hero Image

मऊ, संवाद सहयोगी : बरगढ़ थानाक्षेत्र में एक विधवा दलित महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बरगढ थाना क्षेत्र के ग्राम पतेरी की दलित विधवा महिला ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि बुधवार की दोपहर वह अपने घर से बाजार गई थी। दोपहर करीब तीन बजे वह सामग्री खरीदने के लिए मोतीलाल कचेर पुत्र हीरा कचेर निवासी बरगढ़ की दुकान में गई। दुकानदार ने उसे अकेला देखकर तमंचा सटाकर दुकान का दरवाजा बंद कर लिया तथा जान से मारने की धमकी देते मुंह बंद कर दिया और उसे कमरे में बंदकर उसके साथ दुराचार किया। आरोपी शराब के नशे में था। धक्का देने पर जब गिर गया तो खिड़की से बाहर लोगों को आवाज दी तब बाहर छूटकर आई। गांव के लोग उसे घर ले गए। महिला ने गुरुवार को थाना पहुंचकर तहरीर दी।

थानाध्यक्ष बारिजालाल ने बताया कि दुराचार करने, बंधक बनाने व जान से मारने की धमकी देने व अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं के अंतर्गत अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। विवेचना क्षेत्राधिकारी मऊ को राजेश सिंह को सौंपी गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर