विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेहोश होकर गिरा चिकित्सक, मौत

By Edited By:
Published: Wed, 30 Oct 2013 01:13 AM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2013 01:14 AM (IST)

News Article Hero Image

मानिकपुर (चित्रकूट): रेलवे चिकित्सालय मानिकपुर के एक चिकित्सक की अचानक मौत हो गई, उस समय वह ड्यूटी में तैनात था। अस्पताल में बेहोश हुए डाक्टर को लेकर कर्मचारी सीएचसी पहुंचे। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रेलवे चिकित्सालय मानिकपुर में एडीएमओ के पद में तैनात डा. संतोष यादव मंगलवार चिकित्सालय में उपचार कर रहे थे। उसी दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर गए। चिकित्सालय में तैनात अन्य कर्मचारी आनन-फानन डा. संतोष कुमार को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। स्टेशन प्रबंधक जवाहरलाल ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों व पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि चिकित्सक इलाहाबाद जनपद के नैनी में परिवार के साथ रहते थे। एक वर्ष पूर्व ही उनकी शादी हुई थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर