यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिमागी बुखार से महिला की मौत

चित्रकूट, कार्यालय संवाददाता : दिमागी बुखार से पीड़ित महिला की मौत हो गई।
पहाड़ी कस्बा निवासी मिथलेश देवी (30) पत्नी शिवप्रकाश मिश्र दो दिनों से दिमागी बुखार से ग्रसित थी। जिसे शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय आ रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि मृतक के चार पुत्र हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
