विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब छेछरिहा में मिला डेंगू का मरीज, रिफर

By Edited By:
Published: Mon, 30 Sep 2013 05:10 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

: अब तक डेंगू ग्रसित चार मरीज मिले, एक की हो चुकी है मौत

चित्रकूट, कार्यालय संवाददाता : डेंगू के डंक का कहर नहीं रुक रहा। सोमवार को एक और डेंगू का मरीज जिला चिकित्सालय में उपचार के लिये भर्ती कराया गया। जिसे इलाहाबाद रिफर कर दिया गया।

बता दें कि जनपद में अब तक डेंगू से ग्रसित चार मरीज मिल चुके है। जिसमें दो सगे भाई मुख्यालय के उटारखाना के थे। जिसमें एक की मौत हो चुकी है। दूसरे का उपचार सतना में चल रहा है। इसके अलावा मानिकपुर क्षेत्र के एक मरीज को इलाहाबाद रिफर किया गया है। अब चौथा मरीज सदर तहसील के छेछरिहा गांव में मिला है। गांव के 17 वर्षीय विपिन पुत्र वृन्दावन को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसे प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। वहां कोई राहत मिलते न देख उसे सोमवार की सुबह जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक प्रमोद कुमार ने उसकी जांच की। उन्होंने बताया कि विपिन में डेंगू के लक्षण पाये गये हैं। उसे उपचार के लिये इलाहाबाद रिफर कर दिया गया है। वहीं एक अन्य मरीज सनदकुमार (13) पुत्र जगत सिंह निवासी रामपुर तरौहा को पिछले एक सप्ताह से बुखार है। उसे भी गंभीर हालत में इलाहाबाद रिफर किया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर