विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शहर में एक और मिला डेंगू का मरीज!

By Edited By:
Published: Thu, 26 Sep 2013 06:22 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2013 06:23 PM (IST)

News Article Hero Image

: जांच के लिए इलाहाबाद भेजा गया

: जिला अस्पताल में नही है डेंगू जांच की व्यवस्था

: तीन दिन पहले इसी युवक के भाई की डेंगू से हुई थी मौत

फोटो फाइल न.- 6

चित्रकूट, कार्यालय संवाददाता : युवक की डेंगू की मौत के बाद गुरुवार को उसके भाई को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने डेंगू से ग्रसित होने की संभावना के बाद उसे इलाहाबाद रिफर कर दिया।

बतादें कि बीते 20 सितंबर को बुखार से ग्रसित उटारखाना निवासी अब्दुल खालिद के 17 वर्षीय पुत्र आफताब को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां डेंगू होने की संभावना के बाद उसे इलाहाबाद रिफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह अब्दुल खालिद के बड़े पुत्र मोहम्मद सोनू को शरीर में ऐंठन व बुखार की शिकायत पर जिला चिकित्सालय में लाया गया। चिकित्सक डा. प्रमोद कुमार ने परीक्षण के बाद डेंगू होने की संभावना के चलते उसे इलाहाबाद रिफर कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया डेंगू के लक्षण प्रतीत हो रहे हैं। जिला चिकित्सालय में डेंगू की जांच की व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण उसे इलाहाबाद रिफर किया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर