विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 26 Sep 2013 06:22 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2013 06:23 PM (IST)

News Article Hero Image

चित्रकूट, कार्यालय संवाददाता : जनपद में अघोषित बिजली कटौती एक युवक की मौत का कारण बन गई। हुआ यह कि बिजली कटौती से परेशान युवक घर के बाहर बने पार्क में सो गया। जहां जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। जिसके चलते युवक की मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा गांव स्थित कांशीराम कालोनी में लगा ट्रांसर्फामर एक माह से फुंका पड़ा है। रात में गर्मी से बचने के लिये कालोनी निवासी सुनील उर्फ बल्लू (21) पुत्र लक्ष्मी साहू घर के बाहर बने पार्क में सो गया। जहां किसी जहरीले कीडे़ ने उसे काट लिया और मौके पर उसकी मौत हो गई। दूसरे दिन सुबह जब देर तक वह नहीं जगा तो परिजनों ने जाकर देखा जहां वह मृत पड़ा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि बल्लू एक पैर से विकलांग था। कालोनी में किराने की दुकान किये थे। उसके पांच अन्य भाई हैं जो बाहर रहकर काम करते हैं। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर