यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से पीड़ित एक दर्जन से अधिक मरीज भर्ती

चित्रकूट,कार्यालय संवाददाता : बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को जहां चिकित्सालय में लगभग 45 मरीज भर्ती थे। वहीं रविवार को आरक्षी समेत एक दर्जन से अधिक नए मरीज फिर भर्ती हुए।
एक पखवारे से चल रही भीषण गर्मी व उमस के चलते ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बुखार के मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। रही सही कसर मच्छरों की भरमार ने पूरी कर दी है। रोज बुखार से पीड़ित मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। यह आंकड़े केवल जिला चिकित्सालय के हैं। बाकी जिले भर के अन्य प्राइवेट व सरकारी अस्पतालों में भी यही हाल है। जिला चिकित्सालय में शनिवार को जहां 45 मरीज भर्ती हुए थे। वहीं रविवार को कर्वी कोतवाली में तैनात आरक्षी देवराज तिवारी (59) पुत्र स्व. रामखेलावन, राकेश (27) पुत्र रामखेलावन निवासी ढढि़या रामनगर, अखिलेश (11) पुत्र चुन्नू निवासी डभनी बिसंडा बांदा, सुरतिया (45) पत्नी सोभी निवासी सिद्धपुर, संतोषिया (40) पत्नी संपत निवासी लौढि़या सपहा, केशनिया (45) पत्नी रामआधार, सुधीर (19) पुत्र मानसिंह निवासी कंठीपुर, गुजरतिया (75) पत्नी यशवंत सिंह, विष्णु (7) राममूरत, वंदना (8) रामदास निवासी विनायकपुर को बुखार के चलते जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मरीजों के आने का सिलसिला जारी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वेदप्रकाश ने बताया कि वायरल फीवर का प्रकोप है तो इसे रोकने के उपाय करना संभव नहीं है। यदि मच्छर जनित रोगों से बीमारियां फैल रही हैं तो रोकने के लिए टीम भेजी जाएगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
