विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मस्तिष्क ज्वर से विकलांग छात्रा की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 06 Jun 2013 07:44 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

चित्रकूट, जागरण संवाददाता : मस्तिष्क ज्वर की चपेट में आकर दृष्टि नेत्रहीन बालिका इंटर कालेज की एक छात्रा की मौत हो गई। यह अनाथ छात्रा संस्था को कई साल पहले धर्मनगरी में मिली थी। जिसका लालन पालन संस्था में ही हो रहा था।

मानसिक विकलांग मीरा नाम की बालिका की गुरुवार को जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। दृष्टि संस्था के महासचिव शंकर लाल गुप्ता ने बताया की मीरा को कुछ दिनों से तेज बुखार था। जिसको एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां पर कई दिनों से उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार को अचानक उसकी तबियत और बिगड़ गई। जिस पर उसको जिला चिकित्सालय में सुबह भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से विद्यालय परिवार में काफी दुख का माहौल है। यहां पर उसको सभी बहुत प्यार करते थे क्योंकि उसके माता पिता का कोई पता नहीं था। बहुत छोटे में वह धर्मनगरी में संस्था को मिली थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर