यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हैंडपंप के पानी से नौ बीमार

दुर्गावती (कैमूर) : प्रखंड स्थित राजकीय कृत मध्य विद्यालय खमीदौरा प्रांगण में लगे हैंडपंप का पानी पीते ही शनिवार की सुबह नौ बजे बच्चे सहित शिक्षक व रसोइया सहित नौ लोग बीमार पड़ गए।
पीड़ितों कोउल्टी के साथ-साथ चक्कर आने व मुंह सूखने लगा। आशंका जताई जा रही है कि हैंडपंप में जहर डाल दिया गया। यह खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो चारों तरफ कोहराम मच गया और लोग आनन फानन में विद्यालय की ओर दौड़ पड़े। गांव चौकीदार की सूचना पर थोड़े ही देर में एसडीओ मोहनियां, बीडीओ एवं थाना प्रभारी विद्यालय पहुंच गए। सभी पीड़ितों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया गया। जहां सभी पीड़ितों का इलाज चल रहा है। वहीं प्रशासन ने हैंडपंप को सील कर पानी को जांच के लिए लैब भेज दिया है।
शनिवार की सुबह नौ बजे विद्यालय खुलने के बाद रसोइया ने हैंडपंप से चार पांच बाल्टी पानी निकाल कर जमीन पर गिरा दिया। उसके बाद हैंडपंप से सफेद पानी फिर हरा पानी आने लगा। खाना बनाने से पहले रसोईया ने पहले स्वयं पानी पीकर देखा। पानी पीने के थोड़े ही देर बाद उन्हें उल्टी होना शुरू हो गया और इसके पूर्व पानी पी चुके लोगों को भी चक्कर और उल्टी आनी शुरू हो गई। शिक्षक अजय कुमार सिंह भी पानी पीकर टेस्ट लेना चाहा तो वे भी उल्टी करने लगे।
पानी पीने से बीमार लोग
दुर्गावती : रसोईयां ऊषा देवी (35), आशा कुंअर (40), फूलमती देवी (42), बीरा देवी (45), छात्र डब्लू कुमार (11), सोनू(13), सुधीर कुमार (13), कबूतरा कुमारी (9) सहित शिक्षक अजय सिंह का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
