यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड से एक की मौत

कंदवा(चंदौली): क्षेत्र के अरंगी गांव में शुक्रवार की भोर रामअधार बिंद (52) की ठंड लगने से मौत हो गई। वह भोर में शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी बीच घर आते ही उनके पेट में दर्द होने लगा। घरवाले चिकित्सालय ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान संतोष सिंह व ग्रामीणों ने शोक जताया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
