यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड से रेल यात्री मृत

मुगलसराय(चंदौली) : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर बुधवार की सुबह एक रेल यात्री की ठंड से मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
सकलडीहा, ताजपुर निवासी कैलाशनाथ सिंह (70) वर्ष यात्रा के लिए प्लेटफार्म पर जा रहे थे। उसी दौरान फुट ओवरब्रिज पर अचानक वह गिर पड़े। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवान उन्हें मंडलीय रेलवे चिकित्सालय ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। समझा जाता है कि उनकी मौत प्रात: ठंड के कारण हुई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
