विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से महिला समेत दो की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 12 Jan 2013 09:49 PM (IST)

News Article Hero Image

चंदौली : दो दिन मौसम ठीक रहने के बाद शनिवार को एक बार फिर ठंड में इजाफा हो गया। इससे ठंड से मरने वालों की सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। अचानक बढ़ी ठंड से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जिले में ठंड से मरने वालों की संख्या दो दर्जन के पास पहुंच गई है।

चहनियां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सोनहुला गांव निवासी सरस्वती देवी (54) की शनिवार को ठंड लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि बीती रात को सरस्वती के पेट में दर्द उठा और से उल्टी होने लगी। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर ही रहे थे कि उनकी मौत हो गई।

ताराजीवनपुर प्रतिनिधि के अनुसार सकलडीहा विकास खंड के धुस खास गांव निवासी राजकुमार राम (62) शनिवार की शाम अपने खेत में कार्य कर रहे थे। उसी दौरान पेट में दर्द होने लगा । जब घरवाले चिकित्सालय जाने की तैयारी में ही थे की उनकी मौत हो गई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर