विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंधविश्वास के नाम पर महिला से आभूषण व नगदी ठगी

By Edited By:
Published: Sun, 19 Jun 2016 09:46 PM (IST)

संवाद सूत्र, डिबाई : किसी कार्य से जा रही नगर निवासी महिला से दो ठगों ने मंत्रों द्वारा कष्टों को

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, डिबाई : किसी कार्य से जा रही नगर निवासी महिला से दो ठगों ने मंत्रों द्वारा कष्टों को दूर करने का झांसा देकर सोने के कुंडल व नगदी ठग ली और फरार हो गये। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।

रविवार को नगर के मोहल्ला काजी खेल निवासी महिला शीला देवी किसी कार्य से रेलवे रोड स्थित भाटिया पेच पहुंची। जहां शीला देवी की मुलाकात तांत्रिक दिखने वाले दो व्यक्तियों से हुई। दोनों व्यक्तियों ने महिला को मंत्रों से उसके पारिवारिक कष्टों को दूर करने का झांसा दिया। महिला के मना करने के बाद भी उक्त आरोपियों ने महिला के मुंह पर कुछ फूंककर बेसुध कर दिया जिससे महिला उक्त लोगों की बात मानने की मजबूर हो गई। दोनों ठगों ने महिला शीला देवी से कहा कि वह पहने हुये आभूषण व नगदी को यही छोड़ कर 21 कदम आगे चली जाये और पीछे मुड़कर न देखे। उक्त आरोपियों ने महिला शीला देवी से कान के कुंडल व करीब 2500 रुपये की नगदी को अपने पास रख लिया। शीला देवी जब 21 कदम आगे की ओर बढ़ गई। इतने में मौका पाकर दोनों ठग महिला के कुंडल व नगदी लेकर फरार हो गये। काफी देर बाद जब महिला ने पीछे मुड़कर देखा तो दोनों ठग महिला के कुंडल व नगदी लेकर रफूचक्कर हो चुके थे। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी जा सकी थी।