यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से हुई चार और मौतें
खुर्जा, , बुलंदशहर : नगर व देहात क्षेत्रों में बुखार से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं

खुर्जा, , बुलंदशहर : नगर व देहात क्षेत्रों में बुखार से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खुर्जा व करौरा समेत अहमदबास गांव में बुखार ने चार और ¨जदगियों को लील लिया। अचानक बुखार से हुई मौतों के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नगर व देहात क्षेत्र पूरी तरह से बुखार से तप रहा है। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद बुखार थम नहीं रहा है। बुखार पीड़ितों के लिए काल बनकर आई गुरुवार की रात चार और जिंदगियों को लील गई। गुरुवार रात पहासू क्षेत्र के गांव करौरा निवासी रवेंद्र (17) पुत्र उदयवीर व प्रकाश (45) की मौत हो गई। इसके अलावा छतारी के गांव अहमदबास निवासी 32 वर्षीय नेपाली ने भी बुखार के चलते दम तोड़ दिया। खुर्जा के मोहल्ला मदार दरवाजा निवासी चमन का 15 वर्षीय पुत्र आशीष भी पिछले कई दिनों से बुखार की चपेट में था। उसका नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार रात उसका भी तेज बुखार के चलते निधन हो गया। अचानक हुई मौतों से परिजनों में मातम छाया हुआ है।
