यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गेसूपुर में कैंप लगाकर बुखार पीड़ितों का किया उपचार
ऊंचागांव, (बुलंदशहर) : जानलेवा बुखार से बचाने के लिए क्षेत्र के गांव गेसूपुर में बुधवार को स्वास्थ्य

ऊंचागांव, (बुलंदशहर) : जानलेवा बुखार से बचाने के लिए क्षेत्र के गांव गेसूपुर में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। क्षेत्रीय विधायक दिलनवाज खान और सीएमओ डा. दीपक ओहरी ने शिविर का निरीक्षण किया। सीएमओ ने चिकित्सकों को मरीजों को बेहतर चिकित्सा उपचार देने के निर्देश दिए। क्षेत्र में जानलेवा बुखार के चलते अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है। गांव चंदियाना और अमरगढ़ के बाद बुधवार को गांव गेसूपुर में मरीजों की जांच और दवाई वितरण के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सक सुनील कुमार और नसीब आलम ने 460 मरीजों का उपचार किया और छह दर्जन लोगों की मलेरिया की जांच की। शिविर में पहुंचे सीएमओ डा. दीपक ओहरी और विधायक दिलनवाज खान को मरीजों ने सीएचसी प्रभारी ऊंचागांव के अभद्र व्यवहार की शिकायत कर उन्हें अस्पताल से हटाने और दौलतपुर कलां में खून जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी। सीएमओ ने मरीजों को आश्वासन दिया कि उपचार में लापरवाही बरतने वाले किसी भी चिकित्सक को बख्शा नही जायेगा।
प्रसूति केंद्र खुलवाने को दिया ज्ञापन
गांव गेसूपुर के ग्रामीण नवेद खां, तौखिर खां, अख्तर, एयाज, महम्मूद, डा, इदरीश आदि ने गांव में और आस पास महिलाओं के प्रसूति केन्द्र स्थापित न होने के कारण दूरदराज भटकने के लिये मजबूर और परेशानियों का सामना करने के लिये विवश होनी की समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक दिलनवाज खां को ज्ञापन सौंपकर गांव में प्रसूति केन्द्र खोले जाने की मांग की है।
