विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक घर से निकलीं दो लाशें

By Edited By:
Published: Wed, 23 Sep 2015 07:48 AM (IST)

बीबी नगर, (बुलंदशहर) : क्षेत्र में जानलेवा बुखार ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है। भाकियू नगर अध्यक

News Article Hero Image

बीबी नगर, (बुलंदशहर) : क्षेत्र में जानलेवा बुखार ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है। भाकियू नगर अध्यक्ष गंगा ¨सह लोधी के पुत्र व पौत्र की बुखार के चलते मंगलवार को मौत हो गई। एक ही घर से दो लाश निकलने से परिवार में कोहराम मचा है।

बीबी नगर निवासी भारतीय किसान यूनियन के नगर अध्यक्ष गंगा ¨सह लोधी के पुत्र कृष्ण पाल (37) को पिछले एक सप्ताह से बुखार था। स्थानीय स्तर पर उपचार लेने पर कोई लाभ न मिलने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। कृष्णपाल की मंगलवार सुबह मौत हो गई। परिवार में कृष्णपाल के छोटे भाई जितेंद्र के पांच वर्षीय पुत्र जैकी को दो दिन पूर्व बुखार होने पर हापुड़ स्थित एक अस्पताल ले जाया गया था। उसकी भी मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। दो मौतों से गंगा ¨सह लोधी के परिवार पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट गया। पहले पौत्र व उसके बाद पुत्र की मौत की सूचना से गंगा ¨सह लोधी सुध खो रहे हैं। गंगा ¨सह लोधी का एक अन्य पौत्र टैंकर पुत्र कृष्ण पाल भी बुखार की चपेट में है। परिजन उसे हायर सेंटर ले गए हैं। एक तरफ घर में दो लाश पड़ी थी, वहीं एक की जान बचाने की आपाधापी थी।

ऐसा मंजर देखने वालों की आंखें छलक आई। सब यही कह रहे थे भगवान ऐसा दुख किसी को न दे। गंगा ¨सह लोधी के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। भाकियू प्रदेश सचिव मांगे राम त्यागी, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य रामभूल ¨सह लोधी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग ढांढस बंधाने पहुंचे।