विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आईजी के भाई समेत बुखार से 11 की मौत

By Edited By:
Published: Sun, 20 Sep 2015 01:20 AM (GMT+05:30)

बुलंदशहर : रहस्यमयी बुखार से मौत का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है। मेरठ के आई जी आलोक शर्मा के

News Article Hero Image

बुलंदशहर : रहस्यमयी बुखार से मौत का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है। मेरठ के आई जी आलोक शर्मा के बड़े भाई प्रकाश चंद

शर्मा सहित शनिवार को 11 लोगों की मौत हो गई। सर्वाधिक छह मौतों अनूपशहर में हुई है। आईजी के भाई की मौत के बाद जनपद के बुखार का मामला हाईप्रोफाइल हो गया है। जनपद में अब तक बुखार से मरने वालों की संख्या 70 पार पहुंच गई है।

अनूपशहर के गांव रुपवास निवासी एवं आईजी मेरठ आलोक शर्मा के भाई प्रकाश चंद (78) की बुखार से मौत हो गई। उनकी मृत्यु की सूचना पर आईजी आलोक शर्मा अनूपशहर

पहुंचे। नगर के मस्तराम श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। करीब एक घंटा तक उपस्थित रहने के बाद आलोक शर्मा मेरठ के लिए

रवाना हो गये। इसके अलावा अनूपशहर नगर के मोहल्ला देहलीद्वार में करन¨सह का धेवता शिवा (18), देहलीद्वार निवासी कैलाश धोवी की बेटी कुमकुम (12), अलीगढ़ रोड निवासी ग्रीश की पत्नी

राजबाला (35), गांव बच्ची खेड़ा निवासी मुकेश की पत्नी कमलेश (25), गांव फतेहपुर निवासी राम¨सह का पुत्र ओमपाल(42), गांव रुपवास निवासी प्रकाश चंद (78) की बुखार

से मौत हो गयी। पहासू और अरनिया में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छतारी में चार वर्षीय मासूम बच्ची को बुखार ने लील लिया। पहासू क्षेत्र के गांव कुंवरपुर निवासी जयप्रकाश ने बताया कि उनकी 40 वर्षीय पत्नी सुवनदेवी को सात दिन पहले बुखार आया था। शनिवार दोपहर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अरनिया थाना क्षेत्र के गांव सारसौल निवासी रुकसाना बेगम (22) पत्नी बिट्टन खां और छतारी क्षेत्र के गांव नारऊ निवासी महताब ¨सह की चार वर्षीय पुत्री अप्सरा की मौत हो गई। वहीं दानपुर में 35 वर्षीय रामवती पत्नी मिठुआ और ऊंचागांव मडैया खुर्द निवासी भरत ¨सह (49) पुत्र कृपाल ¨सह की बुखार से मौत हो गई।