विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चिकित्सकों की टीम पर भड़के सीएमओ, लगाई क्लास

By Edited By:
Published: Sun, 13 Sep 2015 10:57 PM (IST)

पहासू (बुलंदशहर) : क्षेत्र के गांव करौरा में बुखार की रोकथाम व मरीजों के उपचार के लिए लगाई गई डाक्ट

News Article Hero Image

पहासू (बुलंदशहर) : क्षेत्र के गांव करौरा में बुखार की रोकथाम व मरीजों के उपचार के लिए लगाई गई डाक्टरों की टीम पर ग्रामीणों ने लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की थी। रविवार सुबह शिकायत पर गांव में पहुंचे सीएमओं ने टीम में शामिल चिकित्सकों की जमकर क्लास लगाई और उन्हें चेतावनी भी दी। सीएमओ की मौजूदगी में करीब 320 मरीज देखे गए और दो की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बुखार का प्रकोप जारी है। प्रत्येक घर में कोई न कोई सदस्य बुखार की चपेट में है। गांव में डीएम के आदेश पर कैंप लगाकर मरीजों की देखभाल भी की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टीम में शामिल कुछ चिकित्सक मरीजों के इलाज में लापरवाही व अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत रविवार सुबह सीएमओ दीपक ओहरी से की। इसके बाद सूचना पर पहुंचे सीएमओं ने टीम में शामिल चिकित्सकों की जमकर क्लास लगाई। चिकित्सकों ने सीएमओं की मौजूदगी में रविवार शाम तक करीब तीन सौ बीस मरीज देखे और उन्हें दवाई दी। सीएमओं ने इस दौरान कई मरीज खुद भी देखे और उनका इलाज किया। सीएमओं ने सुरेश और सलोनी की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिजवा दिया। टीम में डा. ललित, डा विमल, डा. मुकेश राणा, सतीश राघव, अमित कुमार समेत अनेक चिकित्सक मौजूद रहे।