यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कई मौतों के बाद टूटी महकमे की नींद
पहासू, (बुलंदशहर) : क्षेत्र के गांव करौरा में बुखार का प्रकोप लगातार जारी है। गांव में बुखार से हुई

पहासू, (बुलंदशहर) : क्षेत्र के गांव करौरा में बुखार का प्रकोप लगातार जारी है। गांव में बुखार से हुई दो दर्जन मौतों के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की कुंभकर्णी नींद खुली है। विभाग की टीम ने गांव में डेरा जमाकर मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है। बुधवार रात कई लोगों की तबीयत अधिक खराब देख उन्हें बुलंदशहर जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
पहासू क्षेत्र के गांव करौरा में पिछले 20 दिनों से बुखार ने अपने पैर पसारे हुए हैं। गांव में बुखार की चपेट में आने से अब तक फूलवती पत्नी राम¨सह, सोनपाल मास्टर, रामकिशोर, लेखराज, अंगूरी, हरि¨सह, लेखराज पुत्र बाबूलाल, महारानी, छतरपाल, महेंद्र, दुर्गेश, सरबला, मूíत देवी, विमला, रामनाथ, रोशन ¨सह, अर्जुन व अंकित आदि ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। वहीं इसके अलावा गांव में घर-घर में बुखार से लोग पीड़ित हैं। गांव में बुखार के कारण लगातार हो रहीं मौतों की सूचना मिलने से सोये हुए स्वास्थ्य विभाग की बुधवार रात नींद खुल गई। देर शाम गांव में सीएमओ दीपक आहोरी चिकित्सा टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों का चेकअप कराया और चेकअप के बाद गांव निवासी महारानी, हिमांशु, अर¨वद, रमेश, जगनेश, लक्ष्मी, ललित, किरन व कामिल आदि की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बुलंदशहर जिला अस्पताल भिजवाया। देर शाम एसडीएम इंदुप्रकाश ¨सह भी गांव पहुंचे और मरीजों का हालचाल जाना। गुरुवार सुबह गांव में प्राथमिक विद्यालय, बड़ा मंदिर और निजी स्कूल में चिकित्सा शिविर लगाया गया। चिकित्सक डिप्टी सीएमओ अशोक तालियान, डा. डीके श्रीवास्तव, डा. मोहम्मद जाहिद, डा. डीएन मिश्र, डा. टीटीएस व डा. सतीश आदि ने ग्रामीणों का चेकअप किया। साथ ही मरीजों को बुखार से निपटने के लिए दवा का वितरण किया।
इन्होंने कहा..
करौरा गांव में अधिकतर ग्रामीण वायरल फीवर से ग्रस्त हैं। मरीजों की लापरवाही के चलते वायरल अधिक बढ़ जाता है। इसमें सही समय पर चिकित्सकों की सलाह लेकर दवा लेने की जरूरत है। क्षेत्र में डेंगू का एक भी मामला प्रकाश में नहीं आया है। ग्रामीणों का चेकअप करके दवा दी जा रही है।
डा. डीके श्रीवास्तव, जिला मलेरिया अधिकारी।
