यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दो की मौत के बाद चेता स्वास्थ्य विभाग

ऊंचागांव, (बुलंदशहर): क्षेत्र के गांव कमालपुर और नरसेना में बुखार से क्रमश: एक-एक मौत होने के बाद स्वास्थ विभाग चेता। विभाग ने गांव नरसेना में शिविर लगाकर दर्जनों बुखार से पीड़ित मरीजों का उपचार किया और दवाइयां बांटी।
गांव कमालपुर निवासी अमित की बुधवार को दिल्ली में डेंगू के उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार को गांव नरसेना निवासी मूला की भी बुखार के चलते मौत हो गई थी। दो मौत के बाद स्वास्थ विभाग चेता और शनिवार को गांव पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें गांव में बुखार से पीड़ित दर्जनों ग्रामीणों ने उपचार कराया। विभाग ने पीड़ितों को दवा भी दी। शिविर में डा. इन्द्रपाल सिंह, डा. राकेश सहित कई ने योगदान दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
