यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से छात्रा की मौत

शिकारपुर, (बुलंदशहर) : गांव कैलावन में बुखार से इंटर की छात्रा की मौत हो गई। क्षेत्र के कई लोग भी बुखार के चंगुल में हैं।
पिछले कुछ दिनों से सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव में बुखार का प्रकोप जारी है। पिछले एक पखवाड़े से बुखार से पीड़ित गांव कैलावन स्थित इंदिरा गांधी इंटर कालेज में इंटर की छात्रा लता (16) पुत्री राजेंद्र शर्मा उर्फ कल्लन गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती थी। छात्रा के पिता राजेंद्र कुमार शर्मा व ताऊ हरकेश शर्मा ने बताया कि बुखार आने के बाद उसे कई जगह दिखाया गया मगर स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। सोमवार की रात उसकी मौत हो गई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
