यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डेंगू ने एक को लीला

बुगरासी, (बुलंदशहर): डेंगू की चपेट में आए कस्बा निवासी एक व्यक्ति की मंगलवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने दावा किया है कि बुखार को चिकित्सकों ने डेगू घोषित किया था।
बुगरासी के मोहल्ला व्यापारियान निवासी बुंदू कुरैशी (35) पुत्र अब्दुल को पिछले 10 दिनों से बुखार था। उसे एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया गया जहा आराम नहीं होने पर सोमवार को बुंदू की स्थिति और बिगड़ने पर उसे मेरठ के एक अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुंदू के चचेरे भाई मोहम्मद हनीफ अहमद ने बताया कि भारत अस्पताल ने बुंदू को डेगू बताया था। मंगलवार सुबह बुंदू की मौत हो गई। बुंदू सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बुंदू के पाच लड़के तथा छह लड़किया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
