विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड ने फिर ली तीन की जान

By Edited By:
Published: Tue, 08 Jan 2013 10:10 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2013 10:11 PM (IST)

News Article Hero Image

औरंगाबाद, (बुलंदशहर) : औरंगाबाद में सर्दी ने तीन लोगों की जान ले ली। अगौता थाना क्षेत्र के गांव ढकौली निवासी महफूज खां (60) सोमवार की रात गेहू की फसल की सिंचाई करने के लिए गए थे। इस दौरान वह ठंड की चपेट में आकर खेत में ही गिर पड़े। परिजन किसान को जिला अस्पताल ले जा रहे थे,लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान मौसम अली के अनुसार इसके अलावा चार दिन पूर्व रिफासत (67) की भी ठंड की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उधर, रेलवे के कर्मचारी औरंगाबाद थाना क्षेत्र के ही गांव जिताका निवासी त्रिलोक चंद शर्मा (54) सोमवार को ड्यूटी पर जा रहे थे। ठंड के कारण वह बुलंदशहर से वापस लौट आए। रात लगभग दो बजे उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, मगर सुबह चार बजे उनकी मौत हो गई। सर्दी ने क्षेत्र में अब तक आठ लोगों की जान ले ली है। सदर तहसीलदार परमानंद झा ने कहा कि ठंड से लोगों की मौत का मामला संज्ञान में नही हैं। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई व जरूरतमंदों की मदद की जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर