विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से वृद्धा की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 05 Jan 2013 01:05 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 05 Jan 2013 01:08 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

पहासू (बुलंदशहर) : सर्दी का कहर लोगों पर मौत बनकर टूट रहा है। क्षेत्र में ठंड से अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार तड़के पहासू क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में एक 65 वर्ष की महिला की मौत हो गई।

बीते एक सप्ताह में ठंड के चलते अरनियां ब्लॉक में दो लोगों की जान चुकी है। शुक्रवार को पहासू क्षेत्र के गांव कुंवरपुर निवासी बजीर खां की बेवा शकीना बेगम गुरुवार शाम को खाना खाने के बाद सोने के लिए चली गई। सुबह करीब परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया। लेकिन उसका शव बिस्तर में अकड़ा मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में मृतका के पुत्र ने ग्रामीणों के साथ शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। इस बावत तहसीलदार शिकारपुर राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नही है। लेखपाल को मौके पर भेजा रहा है। महिला की मौत की जांच कराई जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर