विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व सभासद की पत्नी ने बुखार से दम तोड़ा

By JagranEdited By:
Published: Tue, 31 Oct 2017 09:57 PM (IST)

जागरण संवाददाता, चांदपुर(बिजनौर) : ठंड की दस्तक के बाद भी बुखार लोगों के लिए जानलेवा बना ह

पूर्व सभासद की पत्नी ने बुखार से दम तोड़ा
पूर्व सभासद की पत्नी ने बुखार से दम तोड़ा

जागरण संवाददाता, चांदपुर(बिजनौर) : ठंड की दस्तक के बाद भी बुखार लोगों के लिए जानलेवा बना हुआ है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी बुखार से पीड़ित एक और महिला ने दम तोड़ दिया। बुखार से शहर में अब तक छह से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक बुखार का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में लोगों में दहशत व्याप्त है।

मौजूदा समय में चल रहा रहस्यमयी बुखार लोगों की जान ले रहा है। मोहल्ला सरायरफी निवासी पूर्व सभासद महेंद्र कुमार की पत्नी अर्चना (40 वर्ष) को तीन दिन पूर्व बुखार आया था। पहले तो उनका इलाज नगर के एक चिकित्सक के यहां चला। लेकिन सोमवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन उन्हें मेरठ ले जाया गया। मेरठ के एक अस्पताल में मंगलवार सुबह उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अर्चना की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अर्चना अपने पीछे तीन बच्चे को छोड़ गई है।

बता दें कि सोमवार को मोहल्ला विवेक नगर में एक महिला की मौत बुखार से हुई थी। इससे पहले कटारमल में एक बालक, सरायरफी में वृद्ध, इस्माइलपुर में किशोरी समेत कई लोगों की जान बुखार में चली गई। शहर में बढ़ते रहस्यमयी बुखार के प्रकोप को लेकर लोगों में दहशत है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग सरकारी अस्पतालों में उचित इलाज व चिकित्सकों की तैनाती कराने की मांग की है।