यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बच्चे में मिले पोलियो के लक्षण
नहटौर : थाना क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा निवासी एक दो वर्षीय बच्चे में पोलियो के लक्षण पाए गए हैं। बच्च

नहटौर : थाना क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा निवासी एक दो वर्षीय बच्चे में पोलियो के लक्षण पाए गए हैं। बच्चे का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पैर लटकने पर उन्होंने इसकी जांच सीएचसी पर कराई। सीएचसी प्रभारी ने इसकी पुष्टि की। बच्चे के मल का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।
गांव नन्हेड़ा निवासी अनुज (दो वर्ष) पुत्र सेवक को डायरिया हो गया था। परिजनों ने बच्चे को धामपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के बाद शनिवार को बच्चे के एक पैर में कुछ हरकत नहीं दिखाई दी। इसको लेकर परिजन परेशान हो गए। परिजन उसे सीएचसी पर ले गए। सीएचसी पर हुई जांच के बाद बच्चे में पोलियों के लक्षण पाए गए।
इनका कहना है
बच्चे में पोलियो के लक्षण की आशंका है। मल का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस बाबत कुछ अधिक कहा जा सकता है।
डा. गुलशन बाबू कटारिया, सीएचसी प्रभारी
