यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड से वृद्ध की मौत

बिजनौर : सर्दी से जिले में एक और व्यक्ति की मौत हो गई।
ग्राम नरैना निवासी रणजीत सिंह (60) के परिजनों ने बताया कि ठंड लगने से वह बीमार पड़ गये थे। उनका निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। हालात खराब होने पर बुधवार रात्रि जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
