यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड से महिला की मौत

मंडावर (बिजनौर): ग्राम शहबाजपुर में ठंड से एक महिला की मौत हो गई। नासिर की 30 वर्षीय पत्नी शम्मो चार दिन पूर्व सर्दी की चपेट में आकर बीमार हो गई थी। परिजनों ने उसका इलाज कराया लेकिन हालत नहीं सुधरी। गुरुवार मध्य रात्रि के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। ग्राम प्रधान नसीम अहमद ने बताया कि परिजन उपचार के लिए शम्मो को जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मंडावर क्षेत्र में इससे पूर्व सर्दी सेदो लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन इन मौतों की जांच की बात कह रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
