यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विद्युतकर्मी की ठंड से मौत

ऊंज (भदोही): विद्युत उपकेंद्र वहिदानगर में तैनात विद्युतकर्मी (लाइनमैन) रामनारायण यादव 52 वर्ष की गुरुवार की रात ठंड लगने से मौत हो गई।
क्षेत्र के सुधवैं मंगापंट्टी निवासी रामनारायण को दो दिन पहले ठंड लग गई थी। उसका इलाज चल रहा था किंतु उसे बचाया नहीं जा सका। उसका दाह संस्कार कलिंजरा गंगा घाट पर किया गया। विद्युत उपकेंद्र पर हुई शोकसभा में जेई एएन पांडेय, फ्रेंचाईजी अनिल शुक्ला, शकलदेव, दयाशंकर उपाध्याय, सेवालाल,कैलाश, शंभू आदि ने शोक जताया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
