विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज बुखार से पीड़ित युवक ने तोड़ा दम

By Edited By:
Published: Sat, 18 Oct 2014 10:40 PM (GMT+05:30)

जागरण संवाददाता, बस्ती : क्षेत्र के गोपाल पुर गांव में तेज बुखार से पीड़ित एक 22 वर्षीय युवक ने इल

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बस्ती : क्षेत्र के

गोपाल पुर गांव में तेज बुखार से पीड़ित एक 22 वर्षीय युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

बता दें कि क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी 22 वर्षीय ध्रुव राज सिहं पुत्र स्व. राजनाथ सिंह को बीते छह माह पूर्व तेज बुखार हो गया था। तब परिजन आनन-फानन में उसे विक्रमजोत सीएचसी ले गए थे जहां पर उसका एक माह तक इलाज हुआ और वह ठीक हो गया था। लेकिन गुरुवार से ही उसे फिर बुखार होने लगा तो वह फिर सीएचसी पहुंचा और उसका इलाज चल रहा था। लेकिन शनिवार को दिन में उसकी तबीयत और बिगड़ गयी तो डाक्टरों ने उसे फैजाबाद चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस संबंध में पूछे जाने पर सीएचसी प्रभारी डा. आर.वी. जायसवाल का कहना है कि तेज बुखार के चलते युवक की मौत हुई है ।

-युवक की मौत को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि पहले जब उसे बुखार हुआ तो सीएचसी के डाक्टरों ने उसे मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित बताया था। इतना ही नहीं इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की सूची में भी उसका नाम है