विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंगू पीड़ित सगे भाई लखनऊ रेफर

By Edited By:
Published: Sat, 26 Oct 2013 10:00 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2013 10:01 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बस्ती : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज अन्तर्गत ग्राम फरेंदा सेंगर गांव निवासी दो सगे भाईयों में डेंगू के लक्षणों की पुष्टि होने पर शनिवार को उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। डेंगू मरीज मिलने से ग्रामीण दहशत में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रितेश सिंह उम्र 22 वर्ष व राजन सिंह उम्र 24 वर्ष पुत्रगण संत कुमार सिंह पिछले सप्ताह भर से तेज बुखार से पीड़ित थे। जिनका जनपद मुख्यालय स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा था। शनिवार को हुई जांच में डेंगू के लार्वा की पुष्टि होने पर उन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर