विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दलित बस्ती में दबंगों का कहर,मकान ढहाया

By Edited By:
Published: Sun, 20 Oct 2013 12:25 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2013 12:26 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता,बस्ती : नगर के कोतवाली थानाक्षेत्र स्थित पुराना डाकखाना दलित बस्ती में दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। दबंगों ने घर ढहा दिया तथा पीटा भी। कोतवाल एन के सिंह ने घटना के बारे में अनभिज्ञता जताई है।

हैरत की बात यह है कि शहर में अधिकारियों की नाक के नीचे इतनी बड़ी घटना हो गई और पुलिस अधिकारी देर शाम तक बेखबर रहे।

सुबह दस बजे पुराना डाकखाना के पास रहने वाले एक दबंग परिवार ने दलितों की बस्ती में खुद की जमीन होने का दावा करते हुए वहां बने कुछ कच्चे और पक्के मकान ध्वस्त कर दिए। जमीन हथियाने के लिए रविवार को ऐसा समय चुना गया जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कर चैन की नींद सो रहे थे। पीड़ितों ने विरोध किया तो उन्हें पीटा भी गया।

घटना के समय पुलिस का कोई जवान नहीं पहुंचा बहुत देर बाद चौकी इंचार्ज तब पहुंचे जब दबंग अपना काम कर जा चुके थे। दबंगई का शिकार बना परिवार रोता बिलखता कोतवाली थाने गया वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

देर शाम पीड़ित परिवार दैनिक जागरण कार्यालय में पहुंचा और आप बीती सुनायी। पीड़ितों में श्रीमती तीजा,उसका पुत्र राम अवध,बहू सरोज और ऊषा देवी है।

सरोज ने बताया कि उसके बगल में रहने वाला एक दबंग 40-50 लोगों के साथ उस समय पहुंचा जब पुरुष काम पर जा चुके थे। उसका छप्पर का और पक्का मकान ध्वस्त कर दिया। विरोध करने पर राम अवध के पुत्र राम धीरज को पीटा और महिलाओं को भी दौड़ाया।

उसने बताया कि सौ नंबर पर सूचना दी गई लेकिन कोई नहीं पहुंचा। पुलिस तब पहुंची जब दबंग मकान गिरा चुके थे। महिला ने दबंगों पर घर में घुसकर लूटपाट करने का भी आरोप लगाया है।

पुराना डाकखाना के पास घर तोड़े जाने की घटना की जानकारी नहीं है। इस बारे में पता करेंगे और अगर घटना सही है तो कार्रवाई होगी।

राजेश भारती,सीओ सिटी

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर