विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली से आया युवक डेंगू का शिकार

By Edited By:
Published: Wed, 16 Oct 2013 09:50 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 16 Oct 2013 09:51 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

- क्षेत्र में फैली दहशत

-कैली चिकित्सालय में चल रहा इलाज

जागरण संवाददाता, बस्ती : नगर बाजार थाना क्षेत्र के अठदमा गांव में डेंगू से पीड़ित एक युवक का ओपेक चिकित्सालय कैली में इलाज चल रहा है जिससे गांव से लेकर क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सूर्यनाथ यादव दिल्ली में रोजगार करता था। लगभग दो सप्ताह पहले उसकी तबियत वहीं पर खराब हो गयी वह तेज बुखार से पीड़ित हो गया। उसने दवा खाई लेकिन सुधार नहीं हुआ, मजबूर होकर वह अपने परिवार में वापस गांव आ गया तो परिजनों ने उसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुर पुर दिखाया लेकिन हालत गंभीर देख कर उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे कैली चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां मंगलवार को उसका इलाज डाक्टर अशोक कुमार राय की देखरेख में प्रारंभ हुआ। बताया जाता है कि प्रारंभ में उसका प्लेटलेट्स 28000 रहा लेकिन उपचार शुरू होते ही धीरे धीरे 1.69 लाख हो गया। इसकी जानकारी गांव के लोगों को होने पर दहशत का माहौल बन गया है लोग बाजार से मच्छर रोधी दवा खरीदते देखे गए। डा.अशोक कुमार राय ने बताया कि मरीज की हालत में तेजी के साथ सुधार हो रहा है, वह भोजन व नाश्ता आदि आराम से कर रहा है शीघ्र स्वस्थ हो जाएगा व उसे घर वापस भेज दिया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर