यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड से युवक की मौत

बस्ती : ठंड से मौतों का सिलसिला जारी है। छावनी थाना क्षेत्र अमोढ़ा कस्बे के बद्रीटोला के रहने वाले युवक की ठंड से मौत हो गई। युवक शव गांव के निकट स्थित एक इंटर कालेज के पास मिला है। परिजनों के अनुसार वह रविवार की शाम घर से बाजार के लिए निकला था लेकिन लौट कर घर नहीं आया।
दुर्गा पुत्र भूखल रविवार की शाम को घर से बाजार के लिए निकला रात में लौट कर घर नहीं आया। सोमवार की सुबह उसका शव विद्यालय के छात्रों ने देखा। ग्रामीणों के अनुसार दुर्गा शराब का आदती था। संभवत: वह नशे में गांव के बाहर सीवान में सो गया, जहां ठंड लगने से उसकी मौत हो गई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
