विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सियालदह एक्सप्रेस में टीटीई से बदसलूकी

By Edited By:
Published: Sun, 26 Oct 2014 07:39 PM (IST)

जागरण संवाददाता, बरेली: सियालदह एक्सप्रेस के एसी कोच में जनरल टिकट से दो युवक सफर कर रहे थे। टीटीई न

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बरेली: सियालदह एक्सप्रेस के एसी कोच में जनरल टिकट से दो युवक सफर कर रहे थे। टीटीई ने जब युवकों से एसी कोच से उतरने को कहा, तो दोनों भड़क गए और टीटीई से बदसलूकी कर हंगामा किया। टीटीई ने रेल अफसरों से मामले की शिकायत की। जिसके चलते दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस रविवार दोपहर मुरादाबाद-बरेली के बीच गुजर रही थी। ट्रेन में सफर करने वाले दो युवक एसी कोच में बैठ गए। टीटीई ने टिकट चेकिंग के दौरान सहारनपुर से लखनऊ का सफर करने वाले युवकों से जनरल कोच में जाने को कहा। इससे वह भड़क गए। टीटीई से दोनों ने बदसलूकी की। मामला बढ़ने पर टीटीई ने मामले की शिकायत अफसरों से की। इस पर मुरादाबाद कंट्रोल रूम ने आरपीएफ को कोच से दोनों युवक उतारने के निर्देश दिए। बरेली जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने पर पुलिस ने दोनों युवकों को कोच से उतार कर हिरासत में ले लिया। इस दौरान ट्रेन चलने लगी। जिसके चलते टीटीई भी कोच में सवार हो गए। पुलिस ने कोई लिखित शिकायत न मिलने पर दोनों आरोपियों को थाने से ही छोड़ दिया। उधर, आरपीएफ प्रभारी से बात करने का प्रयास किया। मगर उनका मोबाइल बंद था।