विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी की रैली का मैदान बना चुनौती

By Edited By:
Published: Wed, 09 Oct 2013 06:07 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2013 06:09 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बरेली : अगले माह प्रस्तावित भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भाजपाई टेंशन में आ गए। पार्टी आलाकमान के निर्देश हैं कि मैदान ऐसा हो जिसमें दो से तीन लाख की भीड़ आ सके। इतना बड़ा मैदान तलाशने के लिए भाजपाईयों ने मंगलवार को पूरे दिन भाग दौड़ की। तीन मैदान देखे, इनमें दो मैदान में से किसी एक के चयन पर विचार किया जा रहा है।

तीन दिन पहले शहर आए भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह अगले महीने नरेंद्र मोदी की रैली के संकेत दे गए थे। स्थानीय पदाधिकारियों से कहा था कि ऐसा मैदान तलाशा जाए जिसमें दो से तीन लाख लोगों के बैठने की क्षमता हो। मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, महानगर अध्यक्ष पुष्पेंदु शर्मा, महानगर महामंत्री आदेश प्रताप सिंह, अधीर सक्सेना आदि भाजपाई मैदान तलाशने निकले। सौ फुटा रोड पर वन्नू वाल कॉलोनी के पास एक मैदान देखा। अपेक्षित भीड़ को देखते हुए यह मैदान ठीक लगा, लेकिन सौ फुटा की दुर्दशा के चलते इसे सही नहीं माना गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने रिठौरा रोड पर और महानगर कॉलोनी के पास के मैदान देखे। माना गया कि भीड़ के लिहाज से ये दोनों मैदान ठीक हो सकते हैं। पार्टी हाईकमान के लिए इन दोनों मैदानों की स्थिति, यातयात व्यवस्था आदि की जानकारी भेजी जाएगी। मगर इससे पहले दोनों विधायकों डॉ. अरुण कुमार और राजेश अग्रवाल से भी मशवरा होगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर