विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रदेश के किसान खुद को अकेला न समझें : ब्रजेश पाठक

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 09 Sep 2017 12:32 PM (IST)Updated: Sat, 09 Sep 2017 12:47 PM (IST)

प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक ने इस मौके पर लाभान्वित किसानों को संबोधित किया। पाठक ने कहा कि प्रदेश के किसान ...और पढ़ें

प्रदेश के किसान खुद को अकेला न समझें : ब्रजेश पाठक
प्रदेश के किसान खुद को अकेला न समझें : ब्रजेश पाठक

बरेली (जेएनएन)। प्रदेश के न्याय एवं विधायी तथा बरेली के प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक ने किसानों को संदेश दिया है कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है। मंत्री ब्रजेश पाठक आज बरेली में किसानों के फसली ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में थे। 

प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक ने इस मौके पर लाभान्वित किसानों को संबोधित किया। पाठक ने कहा कि प्रदेश के किसान अब किसी भी विपत्ति में अपने को जरा अकेला न समझें। सरकार हर समय उनके साथ है। उन्होंने कहा कि फसल ऋण योजना के रूप में भाजपा सरकार ने संकल्प पूरा किया है। हमने सभी को दो जून की रोटी देने वाले किसान पर मरहम लगाने का काम किया है।

हम उसके जले पर नमक नहीं छिड़कने वाले हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने किसान की तस्वीर को सुधारने का प्रयास किया है। अब खाद के साथ उनको पानी भी सही समय तथा मात्रा में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को मिटाने में लगी है। अगर कोई भी शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। 

मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बुखार के इस मौसम में किसी भी डॉक्टर ने अगर काम ठीक से नहीं किया तो सरकार उनको झूट नहीं देगी। हर मोड़ पर उनको कठोर चेतावनी दी जा रही है। किसी की भी सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने थाना व तहसील दिवस की शिकायतों को अधिकतम दो दिन में निस्तारित करने का निर्देश भी दिया।