यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कम नहीं हो रही है गर्मी

जागरण संवाददाता, बरेली : तापमान भले ही कम हुआ है लेकिन गर्मी की चुभन अभी कम नहीं हुई है। वातावरण में नमी अधिक होने से उमस हो रही है। लोग पसीने से तर बतर हो रहे हैं। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी लोगों को बीमार बना दे रही है।
दरअसल गर्मी में पूरब से चलने वाली हवाएं उमस पैदा कर रही है। इस समय दक्षिण पूर्व दिशा से हवाएं चल रही है। इस हवा में नमी है। सोमवार को अधिकतम नमी 77 फीसदी रही और तापमान में 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसी गर्मी में लोग पसीने से तर बतर हो गए लेकिन नमी के कारण पसीना जल्द ही नहीं सूखा। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं न्यूतनम तापमान 26.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि अभी सूरज की तल्खी जारी रहेगी। बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। वहीं इस मौसम में बीमारियों के वायरस सक्रिय हो गए हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डा. प्रेम कुमार ने बताया कि इस मौसम में गर्मी से बचे और खूब पानी पिए। उन्होंने बताया कि बच्चे बुखार, लू, डायरिया, पीलिया आदि से बीमार हो रहे हैं। इस दौरान अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि सिर ढककर धूप में न निकले। इस दौरान मट्ठा, शिकंजी, शर्बत आदि पिए।
