यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से एक और व्यक्ति की मौत
जागरण संवाददाता, बरेली : तापमान में गिरावट आ रही है लेकिन डेंगू अभी भी जानलेवा बना हुआ है। गुरुवार क

जागरण संवाददाता, बरेली : तापमान में गिरावट आ रही है लेकिन डेंगू अभी भी जानलेवा बना हुआ है। गुरुवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई, उसमें डेंगू के लक्षण बताए जा रहे थे।
बिहारीपुर निवासी उमाकांत शर्मा (34) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन लाभ नहीं हुआ। उसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। प्लेटलेट्स कम हो रही थी। डॉक्टरों ने उसमें डेंगू के लक्षण पाए। जांच को नमूना लिया गया लेकिन रिपोर्ट आने से पहले गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि घर में दो और लोग बीमार हैं। बुखार आ रहा है। उनमें भी डेंगू की संभावना है।
उधर, ठिरिया निजावत खां के दो अन्य लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उनका इलाज भी शहर के निजी अस्पतालों में चल रहा था लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने उनसे जानकारी लेना उचित नहीं समझा। परिजनों का कहना है कि प्लेटलेट्स मरीजों की लगातार कम हो रही हैं। डॉक्टरों ने जवाब दे दिया तो दिल्ली ले जाएंगे। कुल मिलाकर डेंगू का डर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार लोगों की मौत हो रही है। साथ ही लोगों में डेंगू की पुष्टि भी हो रही है। बुखार से होने वाली हर मौत को स्वास्थ्य विभाग नकार रहा है।
