यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दुधमुंही बच्ची की मौत पर हंगामा
बरेली: सिविल लाइंस स्थित शहर के नामचीन बाल रोग विशेषज्ञ के अस्पताल में करीब चार महीने की बच्ची की इल

बरेली: सिविल लाइंस स्थित शहर के नामचीन बाल रोग विशेषज्ञ के अस्पताल में करीब चार महीने की बच्ची की इलाज के दौरान मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। भीड़ जमा होने पर पुलिस और कुछ अन्य चिकित्सकों के समझाने पर परिजन शांत हुए। बच्ची के पिता अख्तर ने कहा कि डॉक्टर के कहने पर रविवार दोपहर एडमिट कराया था। कंपाउंडर के इंजेक्शन देने के बाद कुछ ही पल में बच्ची ने तड़पकर दम तोड़ दिया। इस मामले में चिकित्सक ने कहा कि अतिकुपोषित बच्ची का इलाज दूसरी जगह चल रहा था, डॉक्टर की सलाह पर भी उसे समय रहते भर्ती नहीं कराया गया। रविवार को मेरे पास लाए तो भी एडमिट करने को कहा जिसपर परिजन काफी देर तक भर्ती कराने को लेकर असमंजस में रहे। देरी होने की वजह से डायरिया और सेप्टीसीमिया से पीड़ित बच्ची की हालत खराब हो गई जिससे उसने दम तोड़ दिया। जो इंजेक्शन दिया गया था वह एकदम ठीक था। उन्होंने पुलिस के बुलाने पर कहा कि अक्सर ऐसे समय में अराजकता होती है इसलिए बुलाया गया, हंगामा जैसा कुछ भी नहीं हुआ। परिजनों ने भी इस संबंध में कोई तहरीर पुलिस को देने से इनकार किया।
