विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से एक और व्यक्ति की मौत

By Edited By:
Published: Wed, 07 Oct 2015 08:08 PM (IST)

जागरण संवाददाता, बरेली : बुधवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई। उसमें डेंगू के लक्षण मिले थे। निजी

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बरेली : बुधवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई। उसमें डेंगू के लक्षण मिले थे। निजी अस्पताल में चल रहे इलाज के दौरान डॉक्टर भी वायरस को नहीं पहचान पाए, लेकिन उन्होंने डेंगू से मौत होने की आशंका जताई है।

शहर के सैलानी निवासी अब्दुल गफ्फार (66) को एक सप्ताह पहले बुखार आया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से दवा लेने के बाद कुछ आराम हुआ लेकिन बुखार नहीं उतरा। उसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच की तो पहले तो वायरल फीवर के लक्षण मिले लेकिन उनका स्वास्थ्य में सुधार नहीं आया। सोमवार को उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। मंगलवार को प्लेटलेट्स गिरती चली गई। बेहोशी आने लगी। हालत बिगड़ती गई और बुधवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उनकी डेंगू से मौत हुई है।

जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़

जिला अस्पताल में बुधवार को एक हजार से अधिक मरीज पहुंचे। इसमें सर्वाधिक बुखार से पीड़ित थे। आधा दर्जन बच्चों को बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया। साथ ही अन्य लोगों को भी इलाज दिया गया। दिनभर मरीजों की लाइन लगी रही।