विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से एक और व्यक्ति की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 01 Oct 2015 06:09 PM (IST)

जागरण संवाददाता, बरेली : बुखार से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को एक और व्यक्

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बरेली : बुखार से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। डेंगू के लक्षण भी मिले थे। अब तक तीन दर्जन से अधिक लोगों की मौत बुखार से हो चुकी है।

शहर के सुभाषनगर निवासी अनिल अग्निहोत्री (54) को एक सप्ताह पहले बुखार आया था। परिजन उसे लेकर एक निजी क्लीनिक पर पहुंचे। दवाएं ली तो थोड़ी राहत मिली लेकिन बाद में फिर तेज बुखार आ गया। उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बुधवार को उनकी तबीयत अधिक खराब हो गई। बुखार तेज हो गया। प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगी। बेहोशी छाने लगी। डॉक्टरों ने डेंगू के लक्षण पाए तो जांच को उनका नमूना लिया गया लेकिन बुधवार की देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि उनके इलाके में गंदगी बहुत है। सफाई नहीं होती। डेंगू का लार्वा भी बन रहा है। कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

मरीजों की संख्या बढ़ी

जिला अस्पताल में गुरुवार को एक हजार से अधिक मरीज इलाज को पहुंचे। इसमें सौ से अधिक मरीज सर्दी-जुकाम व बुखार से पीड़ित थे। बच्चों की संख्या भी एक दर्जन से अधिक थी। इसमें आधा दर्जन बच्चों को भर्ती किया गया। तीन बच्चों के नमूने भी एकत्र किए गए।