यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक और व्यक्ति की संभावित डेंगू से मौत
जागरण संवाददाता, बरेली : शुक्रवार को संभावित डेंगू से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य

जागरण संवाददाता, बरेली : शुक्रवार को संभावित डेंगू से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति में जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है।
लाल फाटक निवासी रामनिवास (43) पिछले दिनों दिल्ली गए थे। वहां उन्हें बुखार आया। दवा ली तो ठीक हो गए लेकिन यहां आते ही दूसरे दिन फिर बुखार आ गया। उन्होंने जिला अस्पताल में इलाज कराया लेकिन लाभ नहीं हुआ। अधिक तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। डॉक्टरों ने उनमें डेंगू के लक्षण पाए। कुछ टेस्ट अस्पताल में ही किए। संभावित डेंगू मिला। एलाइजा जांच को नमूना लिया गया था लेकिन गुरुवार की रात उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि डेंगू के कारण ही रामनिवास की जान गई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि और हुई है। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
इनसेट---
अस्पताल में दो दर्जन मरीज भर्ती
जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित आधा दर्जन से अधिक मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं दो दर्जन से अधिक मरीज बुखार के दवा लेने पहुंचे। इसमें कई को भर्ती किया गया। आधा दर्जन लोगों के नमूने भी लिए गए।
