विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ में फंसी पचास से अधिक डेंगू संदिग्ध की जांचें

By Edited By:
Published: Thu, 10 Oct 2013 01:08 AM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2013 01:09 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बरेली: शहर में डेंगू संदिग्ध मरीज लगातार मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी यह मान चुके हैं कि मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है, जिससे बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे तमाम मरीजों के सैंपल लखनऊ भेजे गए मगर रिपोर्ट नहीं आ सकी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से अभी तक सिर्फ 84 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है। इसके बाद भी पिछले दिनों पचास से अधिक डेंगू संदिग्ध मरीजों की जांच लखनऊ भेजी जा चुकी है। इससे यह आंकड़ा डेढ़ सौ पहुंच चुका है, लेकिन अभी तक इनकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। हालांकि, लखनऊ स्तर पर शहर को डेंगू प्रभावित माना जा चुका है, क्योंकि यहां पहले भेजे गए सैंपलों में 20 से अधिक मरीजों के सैंपल पॉजिटिव आए थे। इसलिए अब किसी मरीज का यदि एनएस वन पॉजिटिव आने के साथ ही प्लेटलेट्स काउंट एक लाख से कम है, तो उसे डेंगू संदिग्ध मानकर इलाज किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा लखनऊ स्थित लैब के अधिकारियों से भी लगातार बात की जा रही है। इससे भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट जल्द से जल्द आ सके।

जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड रहा फुल

शहर में लगातार संदिग्ध डेंगू मरीज सामने आ रहे हैं, इसलिए बुधवार को भी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डेंगू मरीजों के लिए बना क्राइसिस वार्ड फुल रहा। इसके अलावा वैकल्पिक तौर पर रखा गया वार्ड में भी डेंगू मरीज भर्ती रहे।

-----------

अस्पताल में भर्ती मरीजों की जांच एनएस वन पॉजिटिव है, साथ ही प्लेटलेट्स काउंट भी एक लाख से कम है। इसलिए इन्हें डेंगू संदिग्ध मानकर इलाज किया जा रहा है।

डॉ. श्रीकृष्णा, फिजीशियन।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर