Move to Jagran APP

बाराबंकी में विक्षिप्त से दुष्कर्म, अंबेडकरनगर में पकड़ा जाएगा आरोपी दारोगा

मानसिक मंद किशोरी को एक अधेड़ बहला फुसलाकर घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी पीडि़ता को छोड़़कर फरार हो गया।

By Nawal MishraEdited By: Published: Thu, 29 Jun 2017 06:16 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 10:04 PM (IST)
बाराबंकी में विक्षिप्त से दुष्कर्म, अंबेडकरनगर में पकड़ा जाएगा आरोपी दारोगा
बाराबंकी में विक्षिप्त से दुष्कर्म, अंबेडकरनगर में पकड़ा जाएगा आरोपी दारोगा

बाराबंकी (जेएनएन)। मानसिक मंद किशोरी को एक अधेड़ बहला फुसलाकर घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी पीडि़ता को छोड़़कर फरार हो गया। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने पीडि़ता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। बाराबंकी के सतरिख क्षेत्र निवासी एक किशोरी मानसिक विक्षिप्त है। सुबह गांव का ही शिवनंदन किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। जहां किशोरी के साथ अधेड़ उम्र के शिवनंदन ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। 

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: विश्वास भरी योगी सरकार के उपलब्धि भरे 100 दिन के दावे

मां ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा

काफी देर तक पुत्री के वापस न आने पर विक्षिप्त किशोरी की मां उसे तलाशते हुए शिवनंदन के घर जा पहुंची। मां ने शिवनंदन के घर का दरवाजा खोला तो वह उसकी पुत्री के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पड़ा था। महिला को देख शिवनंदन घर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। 100 नंबर की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने सतरिख पुलिस को वारदात की जानकारी दी। थाना निरीक्षक एके ङ्क्षसह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शशिकांत तिवारी भी मौके पर पहुंचे और पीडि़ता व उसकी मां के अतिरिक्त आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। शशिकांत तिवारी ने बताया कि पीडि़ता की मां की तरफ से मिली तहरीर पर शिवनंदन के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी शिवनंदन की तलाश जारी है हालांकि अभी उसका सुराग नहीं मिल सका है।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर हिंसा के बंदी छुड़ाने को महिलाओं ने दी जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

दुष्कर्म के आरोपी दरोगा की होगी गिरफ्तारी

दुष्कर्म के आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए अंबेडकरनगर न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। न्यायालय का आदेश मिलने के बाद विवेचनाधिकारी की ओर से गिरफ्तारी की कवायद शुरू कर दी गयी। मामला कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र का है। पड़ोसी जिला आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र निवासिनी महिला ने गत माह दिनों  पुलिस उपमहानिरीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की फरियाद की थी। उसका आरोप है कि जैतपुर थाना क्षेत्र में उसकी ससुराल है। ससुरालीजनों से उसका विवाद चल रहा है। विवाद के कारण उसकी मुलाकात थानाध्यक्ष रहे अरशद सिद्दीकी से हुई थी।

यह भी पढ़ें: अपना तबादला खुद कर सकेंगे शिक्षक : दिनेश

दारोगा ने तमंचे के दम किया दुराचार

बताया गया है कि बीते दिनों को आजमगढ़ की यह युवती किसी काम से जिला मुख्यालय आई थी। यहां पटेलनगर तिराहे पर उसकी मुलाकात दरोगा अरशद से हुई। दरोगा उसे बाइक पर बैठाकर शहजादपुर स्थित एक कमरे में ले गया, जहां असलहे के बल पर उसके साथ रात में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सुबह दरोगा के चंगुल से छूटने के बाद पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गयी। इसके उपरांत पीडि़ता ने पुलिस उपमहानिरीक्षक से गुहार लगायी। डीआइजी के हस्तक्षेप के बाद कोतवाली अकबरपुर में दरोगा के विरुद्ध गत 26 मई को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर  विवेचना क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक जैसराज यादव को सौंपी गयी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी दरोगा अरशद अहमद के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने इसकी पुष्टि की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.