यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बकरी के लालच में बाराबंकी में वन विभाग के पिंजरे में फंसा तेंदुआ
वन विभाग की टीम ने शुगर मिल के जंगल में एक पिंजरा में बकरी को बांध दिया था। तेंदुआ बकरी का शिकार करने के प्रयास में उसमें घुस गया।

बाराबंकी (जेएनएन)। वन विभाग की टीम को आज बाराबंकी में बड़ी सफलता मिली है। करीब 50 दिन से जिले में दहशत फैलाने वाले इस तेंदुआ को आज पिजरे में कैद कर लिया गया।
वन विभाग की टीम ने शुगर मिल के जंगल में एक पिंजरा में बकरी को बांध दिया था। तेंदुआ बकरी का शिकार करने के प्रयास में उसमें घुस गया। उसने बकरी का शिकार तो कर लिया, लेकिन बंद पिंजरे से बाहर नहीं निकल सका।
.jpg)
बाराबंकी में किसी जानवर होने की बाबत खोज जारी थी, लेकिन जागरण ने वहां पर तेंदुआ के होने का ऐलान किया था। लगातार खबरें छपने के बाद चीनी मिल एरिया के जंगल में कल पिंजरा लगाया गया था।
A leopard caught by forest officials in UP's Barabanki pic.twitter.com/IvR1W6R7gQ
— ANI UP (@ANINewsUP) August 13, 2017
करीब 49-50 दिन से दहशत फैलाये तेंदुए को शुगर मिल के जंगल में बकरी की लालच देकर पिंजरे में कैद कर लिया गया। तेंदुआ ने गुस्से में बकरी को मार डाला।
.jpg)
तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद से ग्रामीण बहुत खुश हैं और आसपास के क्षेत्र में सुबह से जश्न का माहौल हैं। उधर वन विभाग की टीम तेंदुआ को लखनऊ के प्राणि उद्यान ले जाने की तैयारी में है।
