यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डायरिया ने ली मासूम की जान

पोखरा (बाराबंकी) : चार दिन से उल्टी दस्त से पीड़ित डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की सोमवार रात मौत हो गई। मासूम का उपचार झोला छाप डाक्टर से चल रहा था। जबकि एक अन्य बालिका गंभीर हालत में लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती है।
हैदरगढ़ कोतवाली अंतर्गत ग्राम रानीखेत मजरे लाही निवासी विपत का डेढ़ वर्षीय बच्चा हंसराज बीते चार दिनों से उल्टी व दस्त से पीड़ित था। हंसराज ने बताया कि बेटे का उपचार गांव के ही एक झोलाछाप डाक्टर से उपचार करा रहा था। सोमवार रात बच्चे की घर में हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। जबकि पड़ोसी फूलचंद्र की चार वर्षीय पुत्री शीतल भी डायरिया से बीते चार दिन से पीड़ित है। जिसका लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस संबंध में बात करने के लिए सीएमओ डॉ. डीआर सिंह से सम्पर्क किया गया तो उनका मोबाइल सेट बंद मिला।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
